रायपुर

नौकरी लगाने पति-पत्नी ने तीन लोगों से ठगे 25-25 लाख
29-Jan-2025 7:41 PM
नौकरी लगाने पति-पत्नी ने तीन लोगों से ठगे 25-25 लाख

अपनी बड़ी बहन की बेटी से भी वसूले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। अंबिकापुर निवासी अंजना गहिरवार और अन्य तीन लोगों से फूड इंस्पेक्टर और पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर राजधानी के दंपत्ति ने 25 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर दी। घटना दो साल पहले की है। सिविल लाइन थाना में 420, 467, 468, 471, 34 का मामला दर्ज।

अंजना गहिरवार बुधवार रायपुर आकर सिविल लाइन थाना में देवेंद्र जोशी और झगीता जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह एमजी रोड गोल्ड स्टोरेज के पीछे पटपरिया थाना अंबिकापुर जिला सुरजपुर में रहती है। फरवरी 2021 को अंजना अपने परिवार के साथ रापपुर आई थी तब राजेन्द्र नगर निवासी अपने मौसा देवेन्द्र जोशी घर गई थी।  जहां बातचीत के दौरान देवेन्द्र जोशी ने बताया कि उसका बड़े अधिकारी से जान पहचान है। सरकारी नौकरी लगाते है। फिर कुछ दिन बाद देवेन्द्र जोशी अपने मोबाईल वाट्सएप कॉल कर बताया कि फूड इंस्पेक्टर का वैकेंसी निकला है। जिसमें नौकरी के लिए 25 लाख रूपए लगेंगे। अंजना ने  2022 में  फार्म भर फूड इंस्पेक्टर का एक्जाम दिया था। जिसके बाद देवेन्द्र जोशी को बताया था। फिर उसने नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। तब देवेंद्र जोशी ने कांउसलिंग के पहले पैसों की मांग की जिसपर अंजना ने भरोसा कर रायपुर आकर 6.35,000 को दे दिए । फिर अन्य खातों में 25 लाख रूपए जमा करा दिए।जिसके बाद फोन कर ज्वाईनिंग के लिये बार बार पूछने पर  बहलाते रहे।

कुछ दिन बाद  जानकारी मिली कि देवेन्द्र जोशी के द्वारा फुड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी से भी 25-25 लाख रूपये लेकर नौकरी नहीं लगाया। धोखाधड़ी होने के शक में अंजना ने रायपुर आकर सिविल लाइन थाना में देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट