रायपुर

पांच दिन से बंद मकान से जेवर और सामान की सेंधमारी, भोपाल गया था परिवार
29-Jan-2025 7:38 PM
 पांच दिन से बंद मकान से जेवर और सामान की  सेंधमारी, भोपाल गया था परिवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। पुरानी बस्ती इलाके में पांच दिनों से बंद मकान से 65 हजार की सेंधमारी हो गई। महादेव वाटिका व्हाईटवुड इटालिया के बगल में महादेवघाट रोड भाठागांव निवासी रवि रायकवार (31) के घर यह चोरी हुई।रवि प्रायवेट जॉब करता है। वह  20 जनवरी 25 को शाम 06.30 बजे अपनी पत्नि जूली रायकवार व बच्चा के साथ घर को ताला लगाकर अपने स्थाई निवास नादरा बस स्टैण्ड के पास शक्ति नगर कालोनी भोपाल जरूरी काम से गया था ।  25 जनवरी को सुबह 09-30 बजे पडोसी मनीष देवांगन ने  फोन कर बताया कि  घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और खिडकी की ग्रिल मुडी हुई है ।इस पर रवि ने  अपने बडे भाई नीरज रायकवार जो भाठागांव में रहते है को फोन करके बताया । उन्होंने  घर जाकर देखा तो अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था ।अलमारी का ताला टूटा हुआ था । 27 जनवरी  को भोपाल से  वापस घर आकर सामान को चेक किया ।तो सोने का मंगलसूत्र एक नग 3 ग्राम, चांदी का कडा 3 जोडी, चांदी का पायल 2 जोडी, चांदी की चेन 2 , सीसीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर मशीन, इंटरनेट वाई फाई बाक्स, टी व्ही का सेटप बाक्स कुल कीमत 65,000/- रूपये  चोरी कर गए है।

उधर आरंग के अग्रवाल पारा निवासी मो.शहनवाज (26) की बाइक सीजी 04केएक्स4749 श्रीराम होंडा शो रूम के पास से चोरी कर ली गई । पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट