रायपुर

मीनल के पति पार्षद नहीं थे, प्रमोद-प्रफुल्ल पत्नी नहीं तो किसे चुनाव लड़ा रहे बताएं साव- बैज
29-Jan-2025 3:39 PM
मीनल के पति पार्षद नहीं थे, प्रमोद-प्रफुल्ल पत्नी नहीं तो किसे चुनाव लड़ा रहे बताएं साव- बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जनवरी।
 निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट वितरण पर परिवारवाद और बेचने के बीजेपी के आरोप पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने डिप्टी सीएम अरुण साव से कहा कि पहले यह बता दें  मीनल चौबे हैं उनके पति पार्षद रहे हैं, क्या ये परिवारवाद नहीं है?प्रमोद साहू अपनी पत्नी को लड़ा रहे। 

शिवरतन शर्मा ने अपने भतीजे को टिकिट दिलाया है।प्रफुल्ल विश्वकर्मा की पत्नी क्या वो नेता पत्नी नहीं हैं। अरुण साव जी कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने से पहले ठीक से होम वर्क कर लें। 

बैज ने बागियों को लेकर कहा कि सचिन पायलट को धन्यवाद की उनके नेतृत्व में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई,जिला स्तर में जो सिंगल नाम आए उसे प्राथमिकता से दी।एक मजबूत प्रत्याशी चुनाव लडे इसकी कोशिश की है। डबल डबल नामांकन जिन्होंने दाखिल किया उनसे मिलकर बात की गई। पी ई सी में जो सूची बनी थी उसके नाम में आपने फेरबदल किया।ऐसा नहीं है जिलाध्यक्ष और विधायक के बीच सामंजस्य के बाद किए गए । कहीं कोई मेरी मनमर्जी नहीं चली है।

टिकिट बेचने के आरोपों पर कहा,ऐसी कोई बात नहीं है,टिकिट नहीं मिलने पर नाराजगी होती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।कांग्रेस के कार्टून पोस्टर पर कहा कि भाजपा और उनकी सरकार लबरा गैंग तो है ही । महिलाओं , किसानों , प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर रहे हैं , तो लबरा कौन है? यहां तो सनी लियोन को महतारी वंदन का पैसा मिलता है और पात्र महिलाएं भटकती हैं ।
 


अन्य पोस्ट