रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। माना, आजाद चौक और उरला में कल रात पुरानी रंजिश, मोहल्ले में टहलने की बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आई महिला के साथ हाथापाई किए। इस बीच लोहे के पाईप, बत्ता और पत्थर से हमला हो गया। काउंटर रिपोट दर्ज।
दीपक पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टीटीसी कालोनी माना कैम्प में रहता है। कल रात वह अपने दोस्त के साथ वे के बाला शेखर के घर के पास रात को टहल रहा थे। इस दौरान के चंद्रशेखर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच करने लगा। जिसे दीपक के मना करने पर वह शोर करने लगा। इसे सुन कर उसके घर वाले वहां आ गए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इस बीच के चंद्रशेखर ने अपने पास रखे किसी चीज से सिर पर हमला कर दिया। झगड़ा होता देख बीचबचाव करने आई पी पुजा एवं डी मरियम्मा के साथ भी विवाद किया।
आजाद चौक में कल रात 11 बजे वे घर के सामने टहल रहे शीतला मंदिर शिव नगर निवासी पिंटू को मोहल्ले के मुकेश, राहूल निषाद ने जबरन मारपीट की।
पिंटू ने इसकी रिपोर्ट आजाद चौक थाना में दर्ज कराई है। कल वे रास्ते में खड़े सुशील तांडेकर से बात कर रहे थे। उसी समय राहुल निषाद और मुकेश निषाद आये और रास्ता में क्यों खड़ा है बोलकर गाली गलौच करने लगे। जिसे मना करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर मुकेश नेे हाथ मुक्का एवं राहुल निषाद ने अपने पास रखे लकड़ी के बत्ता से हमला कर दिया। जिससे पिंटू के सिर एवं बाये कंधे मे चोट आई।
उरला में भी कल रात विवाद हो गया। दुर्गा नगर निवासी हेमलाल निर्मलकर पर रास्ते में तीन अज्ञात लडक़ों ने हमला कर दिया।
हेमलाल निर्मलकर ने पुलिस को बताया कि रात में वह घर से टहलने निकला था। इसी समय तीन अज्ञात लडक़े वहां आ गए और जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लडक़ों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख लडक़े वहां से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।