रायपुर

इनफर्टिलिटी ओव्यूलेशन में कलर डॉपलर की भूमिका पर कॉन्फ्रेंस
28-Jan-2025 9:10 PM
इनफर्टिलिटी ओव्यूलेशन में कलर डॉपलर की भूमिका पर कॉन्फ्रेंस

रायपुर, 28 जनवरी। चेन्नई में आयोजित रेडियोलॉजी की 23वीं  कांग्रेस (एओसीआर 2025) और भारतीय रेडियोलॉजिकल और इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) के 77वें वार्षिक सम्मेलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉक्टरों ने हिस्सा लेकर चिकित्सा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इंटरनेशनल कांफ्रेंस का प्रतिनिधित्व डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. संतोष सोनकर और विभागाध्यक्ष डॉ. एसबीएस नेताम ने किया। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ.(प्रो.) आनंद जायसवाल ने इनफर्टिलिटी :ओव्यूलेशन और कार्यान्वयन में कलर डॉपलर की भूमिका पर वैज्ञानिक सत्र में व्याख्यान दिया। आईआरईपी के राष्ट्रीय सीएमई के सफल आयोजन के लिए डॉ. आनंद जायसवाल को पुरुस्कृत किया गया।


अन्य पोस्ट