रायपुर

आपसी विवाद में दो की हत्या की कोशिश
28-Jan-2025 9:09 PM
आपसी विवाद में दो की हत्या की कोशिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जनवरी। द्वितीय माले पर काम कर रहे मजदूरों के बीच आपसी विवाद में एक मजदूर ने दो लोगों की हत्या की कोशिश की। एक को ऊपर से धकेल दिया और दूसरे के सिर पर फावड़ा दे मारा। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर 3.30बजे न्यू  राजेन्द्र नगर इलाके में मारुति रेसीडेंसी के पास की है। जहां बन रहे एक मकान में मुरली तांड़ी (35), अजय बघेल और भरत चतुर्वेद (39) काम कर रहे थे। इसी दौरान भरत और अजय के बीच विवाद हुआ। इस पर भरत मे अजय को धमकी देकर हत्या की नीयत से दूसरी मंजिल से ढकेल दिया ।इसका विरोध करने पर भरत ने मुरली तांडी के सिर पर फावड़ा दे मारा। मुरली की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 296,351-2,109 का मामला दर्ज कर भरत की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट