रायपुर

छग के पहले डीजीपी शुक्ला नहीं रहे
28-Jan-2025 9:09 PM
छग के पहले डीजीपी शुक्ला नहीं रहे

रायपुर, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिदेशक,सीजी पीएससी के प्रथम चेयरमैन वैशाली नगर भोपाल निवासी मोहन शुक्ला का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। वे 85 साल के उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे भोपाल में भदभदा मुक्तिधाम में किया गया। आईपीएस श्री शुक्ला 1 नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक वे छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी है। मोहन शुक्ला छत्तीसगढ़ पीएससी के प्रथम अध्यक्ष के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।  मोहन शुक्ला 2001 से 2004 तक छत्तीसगढ़ पीएससी के अध्यक्ष का दायित्व  संभाल चुके हैं जुलाई 2024 में उनके इकलौते पुत्र तुषार शुक्ला ने आत्महत्या की थी ।


अन्य पोस्ट