रायपुर

झारसुगड़ा के लिए नई फ्लाइट 2 से
28-Jan-2025 4:39 PM
झारसुगड़ा के लिए  नई फ्लाइट 2 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
छत्तीसगढ़वासियों को 2 फरवरी से झारसुगड़ा के लिए नई फ्लाइट मिलेगी। विमानन कंपनी स्टार एयर ने नई उड़ान की तैयारियां कर ली हैं। कंपनी ने डीजीसीए से नए गंतव्यों के एप्रूवल मिलने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी हैदराबाद को झारसुगड़ा से जोडऩे के साथ ही झारसुगड़ा को रायपुर से जोडऩे के लिए उड़ान का संचालन करेगी। भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत संजय घोडावत समूह की एविएशन शाखा स्टार एयर की नजर देश के टियर टू और टियर थ्री शहरों पर है।

शुरुआती फेयर 1299 रुपए
स्टार एयर ने झारसुगड़ा-रायपुर तथा रायपुर से झारसुगड़ा की विशेष ऑफर के साथ शुरुआती टिकटें 1299 रुपए में उपलब्ध कराई हैं. प्रारंभ में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित की जाएगी. प्रस्तावित शेड्यूल के तहत स्टार एयर की फ्लाइट झारसुगड़ा से 18.35 बजे रवाना होकर रायपुर 19.25 बजे, रायपुर से 19.55 बजे उड़ान भर कर झारसुगड़ा 20.45 बजे पहुंचेगी. कंपनी इस सेक्टर में 76 सीटर विमान का संचालन करेगी। 
 


अन्य पोस्ट