रायपुर

स्वयं देर से आए सीएमएचओ, पत्र लीक मामले की जांच करवा रहे
28-Jan-2025 4:39 PM
स्वयं देर से आए सीएमएचओ, पत्र लीक मामले की जांच करवा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
रविवार को गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए कर्मचारियों को सुबह 6.30 बजे आने की अनिवार्यता कर स्वयं 7.30 बजे आने वाले धमतरी के सीएमएचओ डॉ यू एल कौशिक फंसते नजर आ रहे हैं। 6.30 बजे की उपस्थिति संबंधी अपना पत्र वायरल होने से खिन्न डॉ कौशिक  इसकी जांच करवा रहे हैं।हालांकि  इस पर पत्र जारी न कर  मौखिक ही जांच करवा रहे। मातहत कर्मियों का कहना है कि अपनी गलती छिपाने के कर्मचारियों पर दबाव बना रहे है।
 


अन्य पोस्ट