रायपुर

भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव संचालक, बृजमोहन मूणत को रायपुर की कमान
28-Jan-2025 4:38 PM
भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव संचालक, बृजमोहन मूणत को रायपुर की कमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
मंगलवार को नामांकन पूरा होने के बाद भाजपा ने सभी 10 निगमों के लिए चुनाव संचालक सह संचालक नियुक्त कर दिया है। रायपुर की कमान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत को दी गई है । राजनांदगांव के संचालक अभिषेक सिंह , संतोष अग्रवाल और रायगढ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विजय अग्रवाल होंगे। बिलासपुर अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, दुर्ग विजय शर्मा गजेन्द्र यादव, राजीव अग्रवाल, कोरबा लखन देवांगन, विकासरंजन महतो, अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी, चिरमिरी श्याम बिहारी जायसवाल, भैय्यालाल राजवाड़े, धमतरी अजय चंद्राकर, राजेन्द्र शर्मा, जगदलपुर केदार कश्यप, शरद अवस्थी, मद्दी श्रीनिवास। इनके साथ हर निगम में दो-दो समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं। 
 


अन्य पोस्ट