रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड: 12-15 हजार का वेतन, 50 हजार के इनसेंटिव के लिए एकाउंट खोलते
28-Jan-2025 2:58 PM
ऑपरेशन साइबर शील्ड: 12-15 हजार का वेतन,  50 हजार के इनसेंटिव के लिए एकाउंट खोलते

उत्कर्ष स्माल बैंक के चार कर्मी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
रेंज साइबर पुलिस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 4 अधिकारी गिरफ्तार किए हैं। ये लोग म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में बैंक के ड्यू डीलीजेन्स, केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करने, बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करने, बैंक से भी इनसेंटिव लेते रहे। इस ऑपरेशन के तहत अब तक  72 फ्राड आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 

आईजी  अमरेश मिश्रा की निगरानी में   20 से अधिक टीमें बनाकर 50 से अधिक स्थानों पर रेड किया । और  म्यूल बैंक खाता धारक/ब्रोकर कुल 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों से कनेक्ट होने पर थाना सिविल लाइन  धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन के 4 बैंक अधिकारियों  गिरफ्तार किया गया है। इनके बारे में बताया गया है कि इन्हें बैंक से वेतन के रूप में 12 से 15 हजार रूपए मिलते थे। कम वेतन होने की वजह से ये लोग ब्रोकर के जरिए ठगों के संपर्क में आकर ज्यादा बैंक खाते खुलवाते। और इसके ऐवज में उन्हें 50 हजार तक का इनसेंटिव लाभ मिलता। पुलिस अब इनकी संपत्ति की जांच कर रही है। 

गिरफ्तार बैंक अधिकारी
शुभम सिंह ठाकुर  27 मठपारा दुधाधारी मंदिर रोड वार्ड न. 64 टिकरापारा , हिमांशु शर्मा  26 वार्ड क्रमांक 10  आरंग, सुमित दीक्षित  28 शंकर नगर श्रीराम नगर फेस 2 म.न. ए 1 थाना खम्हारडीह रायपुर,  अनुपम शुक्ला  23 -प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 02 पटेल पारा पुरानी बस्ती रायपुर। 
 


अन्य पोस्ट