रायपुर

कलेक्टर की मछलीपालन, पीएचई दफ्तरों में दबिश
28-Jan-2025 2:54 PM
कलेक्टर की मछलीपालन, पीएचई दफ्तरों में दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
कलेक्टर डॉक्टर  गौरव सिंह का लेट कमर्स की धरपकड़ का अभियान जारी रखते हुए मंगलवार सुबह मछली पालन विभाग के जिला कार्यालय पहुंचे । कर्मचारियों की उपस्थिति की ली जानकारी । हाजिरी रजिस्टर चैक किया। इसके बाद वे  पीएचई कार्यालय भी पहुंचे। वहां भी अनुपस्थित कर्मचारियों की ली जानकारी।कर्मचारियों को रजिस्टर में  साइन करने  बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने कहा।वैसे अब राजधानी कलेक्टोरेट में आदतन  लेटकमर्स अधिकारी कर्मचारियों में कमी आई है। सुबह ठीक 10 बजे सभी कमरे और कुर्सियाों में अधिकारी कर्मचारी दिखने लगे हैं। और इससे पहले वे अपनी हाजिरी के पंच करने लगे हैं। 

वहीं शाम 5:30 बजे के बाद अपनी कार्यालय छोडऩे की जानकारी दे रहें है। जिनके पास एंड्रॉइड और आईओएस मोबाईल है, वे इसके एप को डाउनलोड किए हुए है और मोबाईल के सामने सेल्फी कैमरे से फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से तस्वीर लेकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करा रहे हैं। यह सिस्टम प्रथम श्रेणी अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपना रहे हैं। साथ ही की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारियों के लिए थंब बायोमेट्रिक डिवाइस की व्यवस्था अधीक्षक कार्यालय में की गई है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर यह प्रणाली 22 जनवरी से प्रभावी है। 

इस प्रणाली को कलेक्टोरेट में सुचारू रूप से लागू होने के बाद अन्य कार्यालयों में क्रमिक रूप से लागू किया जाएगा।


अन्य पोस्ट