रायपुर

करीब 39 वर्ष बाद एक बार फिर जुड़ेंगे रायपुर-जबलपुर
28-Jan-2025 2:53 PM
करीब 39 वर्ष बाद एक बार  फिर जुड़ेंगे रायपुर-जबलपुर

 पमरे जबलपुर जोन ने वंदेभारत का टाइम टेबल बोर्ड को भेजा,7 घंटे में होगा सफर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी।
छत्तीसगढ़ और महाकौशल जल्द ही वंदे भारत से जुड़ेंगे। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 410 किमी है, जिसे यह ट्रेन सिफऱ् 7 घंटे में तय करेगी।  पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन ने ट्रेन का प्रस्तावित समय-सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। यह जबलपुर के लिए अमरकंटक एक्स्प्रेस के बाद दूसरी ट्रेन होगी। जो उससे भी कम समय में सफर तय करेगी। और सवा घंटे के अंतराल में रायपुर से जबलपुर वापसी भी संभव होगा। इससे जबलपुर रायपुर  से सिवनी, मंडला और बालाघाट के यात्रियों को विशेष लाभ होगा।

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे)ने नई वंदेभारत एक्सप्रेस का प्रस्तावित सारिणी रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसके अनुसार ट्रेन सुबह 5 बजे जबलपुर से चलेगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए राजनांदगांव, दुर्ग और 11:55 पर रायपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.20 बजे रायपुर से चलेगी और रात 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस तरह यह वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर और रायपुर के बीच की यात्रा लगभग 7 घंटे में पूरी कर लेगी। 

करीब 38-39 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ से महाकौशल को जोडऩे वाली पहली ट्रेन अमरकंटक एक्स्प्रेस शुरू हुई थी। तत्कालीन रेल मंत्री स्व.माधव राव सिंधिया के कार्यकाल में दुर्ग से रायपुर बिलासपुर होकर जबलपुर और बिलासपुर से दुर्ग होकर महानदी एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की थी।

रायपुर से जबलपुर (अप)
रायपुर- दोपहर 1:20 बजे
दुर्ग-2:10 बजे
राजनांदगांव- 2:29 बजे
गोंदिया-3:55 बजे
बालाघाट-4:29 बजे
नैनपुर-5:44 बजे
जबलपुर- रात 8:15 बजे


जबलपुर से रायपुर (डाउन)
जबलपुर-सुबह 5:00 बजे
मदन महल- 5:12 बजे
कछपुरा- 5:26 बजे
नैनपुर-6:49 बजे
बालाघाट: 8:08 बजे
गोंदिया-9:10 बजे
राजनांदगांव-10:24 बजे
दुर्ग-11:12 बजे
रायपुर-11:55 बजे


अन्य पोस्ट