रायपुर

योग संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह
27-Jan-2025 2:31 PM
योग संस्थान में गणतंत्र दिवस समारोह

रायपुर, 27 जनवरी। योग संस्थान रायपुर में वसंतोत्सव और गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें गायत्री नगर, र्स्वणभूमि , कटोरा तालाब, कृष्णा नगर, बुढ़ातालाब , आक्सीजोन , भैरव सोसाइटी में योग के साथ देशभक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आज के समय में स्वस्थ रहने योग करना जरूरी हो गया है। जिसमें तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। 

सभी योग केंद्रों में मुख्य अतिथियों द्वारा केंद्र प्रमुखों का सम्मान किया गया। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय पदाधिकारी  राजेश अग्रवाल एवं राजेश डागा ने सभी केंद्र प्रमुखों को उनके सेवा के लिए प्रोत्साहित किया एवं मुकेश सोनी ने योग केंद्र को एक मंदिर की तरह और वहां के केंद्र प्रमुखों को देवी देवताओं की संज्ञा देते हुए पूजने योग्य बताया ।

योगाभ्यास के बाद ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदेशना मेने, वंदना आहूजा, पिंकी जैन, केआर साहू, प्रभा शर्मा, नीलम नवलानी, किरण प्रसाद, रिया फतनानी, कंवलजीत कौर , लता चौधरी, गीताजंली बाग, हर्षपाल , विश्वकर्मा, सिंटू पटेल का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट