रायपुर

चांदी में भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र-कमल सोनी
25-Jan-2025 4:41 PM
चांदी में भी हॉलमार्क अनिवार्य  करे केंद्र-कमल सोनी

रायपुर, 25 जनवरी। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है, और इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने सरकार को अपने सुझाव भेजने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और महासचिव प्रकाश गोलछा ने सराफा व्यापारियों के हित में कुछ अहम सुझाव दिए  हैं।

उन्होंने कहा,  सोने की तरह   चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य किया जाना चाहिए। इसी तरह से वर्तमान में सोने और चांदी पर 6 प्रतिशत आयात शुल्क है, जिसे घटाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इससे सराफा उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार कम होगा। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है। 

सोनी ने कहा कि आभूषण निर्माण पर लगने वाले 5त्न जीएसटी को घटाकर 3त्न किया जाना चाहिए। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।एसोसिएशन ने सरकार से इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएंगे और उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा।


अन्य पोस्ट