रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जनवरी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे के बाद तिल्दा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम बरतोरी (कोनारी) स्थित संजय केमिकल प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि पल भर में ही पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया है। धुएं आग के साथ भारी ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे दूर दूर तक आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। आग और धुएं की लपटें को कई किमी दूर तक देखी गई। और यह देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे थे।
जानकारी के मुताबिक, संजय केमिकल प्लांट में घरों में लगने वाले सब स्टैंडर्ड लोकल मेड, पेंट और पुट्टी का निर्माण किया जाता था। सूचना पर नेवरा पुलिस और रायपुर दुर्ग से 10 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ा मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे बाद आग काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग सुबह साढ़े 7 बजे लगी, और आधे घंटे में ही भीषण रूप ले ली। दोपहर तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका था। इस वजह से आग बढक़र इस फैक्ट्री के पीछे स्थित एक अन्य सदगुरु फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। कहा जा रहा है कि उस वक्त लगी जब नाइट शिफ्ट पूरी कर कर्मचारी घर जा रहे थे और डे शिफ्ट के फैक्ट्री आ रहे थे । इस वजह से कोई बड़ी केजुअल्टी नहीं हुई।
एक कर्मचारी नेतराम बरेट को पास के ओम अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी बताया गया है कि फैक्ट्री के भीतर खड़े एक टैंकर को सुरक्षित निकाल लिया गया था। जिसमें पेंट निर्माण में इस्तेमाल होने वाला थिनर भरा हुआ था। इसके आग के संपर्क. में आने पर बड़ा हादसा टाला नहीं जा सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में मजदूर और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किसी तरह की कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो एम्बुलेंस है न फस्ट एड की सुविधा। आगजनी में घायल नेतराम को बाइक में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया। फैक्ट्री परिसर में खड़े कैमिकल टैंकर के ड्राइवर के फरार होने की भी जानकारी आसपास के लोगों ने दी है।

