रायपुर

बढ़ते मामले, ईडी रायपुर अब पूर्ण जोनल आफिस
25-Jan-2025 2:37 PM
बढ़ते मामले, ईडी रायपुर अब पूर्ण जोनल आफिस

सीधे दिल्ली मुख्यालय को रिपोर्ट करेगा

पी. श्रीनिवास राव

रायपुर, 25 जनवरी । प्रवर्तन निदेशालय ने  अपने मुख्यालय और देशभर  के जोनल, सब जोनल आफिस के नए सेटअप मंजूर कर नई नियुक्तियां कर की। इसके तहत रायपुर कि सब जोनल आफिस अब पूर्ण कालिक जोनल आफिस  प्रोन्नत कर संयुक्त निदेशक पदस्थ कर दिया है। वे अगले सप्ताह पदभार लेंगे।

ईडी सूत्रों के अनुसार 2013 बैच के आईआरएस अफसर प्रभाकर प्रभात ईडी छत्तीसगढ़ जोन रायपुर के पहले संयुक्त निदेशक होंगे। उनकी नियुक्ति कल रात 12अन्य जेडी के साथ हुई। इनके अलावा देश भर के लिए 7अतिरिक्त निदेशक (एडी) भी नियुक्त किए गए हैं।

राजधानी के पुजारी पार्क परिसर स्थित सब जोनल आफिस अब तक मुंबई जोनल आफिस के अधीन कार्य कर रहा था। नए जेडी श्री प्रभात के कार्यभार लेते ही यह स्वतंत्र रूप से पूर्णतया जोनल आफिस होकर सीधे ईडी मुख्यालय दिल्ली के अधीन कार्य करेगा ।रायपुर में ईडी दफ्तर करीब आठ वर्ष पहले स्थापित किया गया था। तब से यह मुंबई जोनल आफिस के अधीन कार्य कर रहा था। बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग और शासकीय धन के दुरूपयोग के बढ़ते मामलों ने सब जोनल आफिस में कामकाज बढ़ा दिया। इसे देखते हुए ही केंद्रीय वित्त विभाग ने इसे जोनल मुख्यालय प्रोन्नत कर दिया है। रायपुर कार्यालय में इस समय दो उप निदेशक (डीडी), सहायक निदेशक, प्रवर्तन अधिकारी,सहायक प्रवर्तन अधिकारियों  (जो इंस्पेक्टर स्तर के होते हैं ) के लिपिकीय स्टाफ कार्यरत है। अब जोनल आफिस होने से कैडर में भी बढ़ोतरी होगी । और ईडी ने अपना भवन बनाने राज्य सरकार से जमीन भी मांगी है। वर्तमान कार्यालय किराए के भवन में संचालित है।

सभी केन्द्रीय एजेंसियों के दफ्तर रायपुर में 
फाइनेंशियल फ्रॉड, करप्शन, नार्कोटिक्स तस्करी से जुड़े मामलों की जांच करने वाले सभी केन्द्रीय एजेंसियों के जरिए रायपुर में खोले जा चुके हैं। इनमें सीबीआई, ईडी के साथ एयर इंटेलिजेंस भी शामिल है। राजस्व सतर्कता निदेशालय (डीआरआई) इंदौर जोन के अधिनस्थ डीआरआई का अमला रायपुर में सक्रिय है। 

इन मामलों की जांच कर रहा
रायपुर ईडी रायपुर इस समय 2100 करोड़ के शराब घोटाले,450करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग घोटाला, कोरबा का डीएमएफ घोटाला, 127करोड़ का कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाला,15हजार करोड़ का महादेव सट्टा घोटाले का खुलासा कर जांच कर रही है। ये सभी घोटाले पिछली एक ही कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष में सामने आए। इनमें पूर्व मंत्री, विधायक तीन आईएएस ,आईटीएस समेत राप्रसे, खनिज सेवा, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों समेत 80 अन्य कारोबारी और उनके सहयोगी जेलों में हैं।


अन्य पोस्ट