रायपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल, तीन कलेक्टर -कर्मचारी होंगे सम्मानित
24-Jan-2025 9:47 PM
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल, तीन कलेक्टर -कर्मचारी होंगे सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर  कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में कल शनिवार को प्रात: 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह होंगे। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि  रायगढ़ कलेक्टर  कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में   लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह को  मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली  के जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट