रायपुर

राजभवन और निगम में मतदान की शपथ
24-Jan-2025 9:46 PM
राजभवन और निगम में मतदान की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश और राजधानी के  सरकारी दफ्तरों में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान की सामूहिक शपथ दिलवाई।  इसी तरह सभी 10 जोन कार्यालयों में भी शपथ ली गई।

इस अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मतदान करने की शपथ ली।


अन्य पोस्ट