रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी। शहर के अलग अलग इलाकों से पुलिस ने दो दिन में नशीले टेबलेट,अवैध शराब के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
आमानाका पुलिस ने सरोना रेलवे स्टेशन के पास स्थित जेपी गार्डन से एक अधेड़ महिला और युवक को हेरोईन (चि_ा) के साथ पकड़ा। मुखबीर की सूचना पर गार्डन पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जगदीश सिंह 25और शीतल राजपूत 51 के पास से 20.19 ग्राम चिट्टा कीमत 2.19लाख रूपए जब्त किया। दोनों पर धारा 21-बी नारकोटिक्स या मामला दर्ज किया। इधर तेलीबांधा इलाके में गुरू नानक इलेक्ट्रॉनिक को पीछे से नोहर ध्रुव 26 को बोरी में रखे 1.60 किलो गांजे के साथ पकड़ा। इससे पहले गुढिय़ारी पुलिस नेकेटला मैदान गोगांव में एक युवक मोहन बंगारी 19 शुक्रवारी बाजार को 47 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 4230 के साथ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया । खमतराई पुलिस ने रेल्वे ओव्हर ब्रिज के पास गंगा नगर खमतराई में बोरी में रखे शराब के साथ सतनामी पारा निवासी कमलेश बंजारे 38 को गिरफ्तार कर 37 पौव्वा देशी प्लेन शराब कीमत 4070/- रू को जप्त किया।
पुरानी बस्ती पुलिस ने खोखो पारा स्थित पंकज गार्डन के अंदर नशीले टेबलेट बेच रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों ने अपना नाम डोमन उर्फ दादू साहू 19 निवासी फेस 02 मकान नंबर 707 इंद्रप्रस्थ कालोनी थाना डी.डी.नगर मोह. अजहर 26 निवासी इस्लाम मोहल्ला सरायपाली हाल पता - दरगाह के पास ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक बताया । उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपेम, नाइट्रोसन-10 कुल 180 कीमत 1278 रूपये तथा बिक्री रकम 770/- रूपये जप्त कर धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।