रायपुर

घर से बाइक और सामान की चोरी
24-Jan-2025 9:42 PM
घर से बाइक और सामान की चोरी

रायपुर, 24 जनवरी। चोरी की तीन अलग अलग घटनाओं में चोर दो बाइक,और घर से सामान ले भागे। राखी पुलिस के मुताबिक सेक्टर 29 निवासी प्रकाश मिश्रा के सूने घर के बंद दरवाजे के स्क्रू खोलकर चोर भीतर से एक ट्राली बैग,दो घड़ी और सूखे मेवे कुल कीमत 99 हजार ले भागे।

इधर, शंकर नगर सेक्टर 2 स्थित एक सेेलून की पार्किंग से मोवा निवासी आयुष माखिजा की बाइक सीजी 07- एआर 8867,और बंगाली गली दुबे कालोनी निवासी उमाशंकर शुक्ला के घर के आंगन में खड़ी बाइक सीजी04-एचडब्लू 8046 चोरी कर ली गई।


अन्य पोस्ट