रायपुर

दो साल पहले रॉड-डंडे से पीट कर युवक की हत्या करने वाले तीन भाइयों को दस साल जेल
24-Jan-2025 9:41 PM
दो साल पहले रॉड-डंडे से पीट कर युवक की हत्या करने वाले तीन भाइयों को दस साल जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। दो साल पहले चंगोराभाठा के शिव नगर में युवक पर डण्डा-राड से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले एक ही परिवार के तीन भाईयों को चर्तुथ अपर सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपियों को दस वर्ष सश्रम कारावास और तीन हजार अर्थ दण्ड से दंडित किया है।

अपर लोक अभियोजक कैलाश अगासे ने बताया कि घटना दो वर्ष पूर्व कि है।  22 जून 2022 को  राम अवतार साहू के घर के पास, शिव नगर, न्यू चंगोराभाठा में अपने भाईयों के साथ मिलकर राजा ठाकुर के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान राम अवतार साहू, किशोर साहू और रामू साहू ने राजा ठाकुर की हत्या करने की  नियत से उस पर डंडा एवं राड से हमला कर दिया। इस हमले में राजा ठाकुर की मौत हो गई।  र्

 सुनील साहू ने थाना डी.डी. नगर में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जून 2022 को रात 10.30 बजे राजा ठाकुर के साथ साकेत विहार कॉलोनी से पैदल घर जा रहे थे। उस समय राम अवतार साहू और उसके दोनों भाई रामू साहू एवं बीतेश साहू तीनों अपने हाथ में डंडा, राड रखकर दुर्गेश नामक लडक़े के साथ गाली-गलौच कर रहे थे। इस पर राजा ने राम अवतार व उनके भाईयों को झगड़ा का कारण पूछने पर  राम अवतार और उसके दोनों भाई रामू साहू व बितेश साहू ने राजा ठाकुर को पकडक़र मारपीट करने लगे। फिर रामू साहू ने अपने पास रखे  डंडे राड से राजा ठाकुर के सिर वार कर दिया। खून में लतपथ राजा वहीं जमीन पर गिर गया।  बीच-बचाव करने आए सुनील साहू पर भी राम अवतार और बितेश साहू राड से हमला कर दिया।  जान बचाकर सुनील ने सारी आपबीती राजा के घर वालों को बताई। घरवालों ने राम अवतार साहू के घर के पास जाकर देखे तो राजा ठाकुर खून से लथपथ पड़ा जमीन पर पड़ा हुआ था।  जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सुनील की रिपोर्ट पर डीडी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। जांच और पीएम रिपोर्ट के आधार पर राम अवतार साहू, किशोर साहू उर्फ बितेश एवं रामू साहू उर्फ कोंदा दोषी पाए जाने पर तीनों के खिलाफ 302, 34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उन्हें चर्तुथ सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया। जहां तीनों को दोषी पाए जाले पर दस-दस साल सश्रम कारावास और 3 हजार अर्थदंण्ड की सजा दी।


अन्य पोस्ट