रायपुर

श्री महावीर जन्म उत्सव समिति ने मुमुक्षु राखी अभिनंदन किया
24-Jan-2025 4:13 PM
श्री महावीर जन्म उत्सव समिति ने मुमुक्षु राखी अभिनंदन किया

रायपुर, 24 जनवरी। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने  दादाबाड़ी में मुमुक्षु बहन सुश्री राखी सांखला का  अभिनन्दन और अनुमोदना किया । अध्यक्ष महावीर कोचर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र डागा ने अपना वक्तव्य रखा।महिला मंडल ने स्वागत गीत के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी।  महासचिव सिद्धार्थ डागा ने मुमुक्षु बहन का परिचय पढक़र सुनाया।सभी सदस्यों ने दीक्षार्थी बहन को अभिनन्दन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुमुक्षु बहन सुश्री राखी सांखला का भगवती दीक्षा समारोह प.पु.आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल  के मुखारविंद से  7 फरवरी को राजस्थान के नोखामंडी में होना है। इस अवसर पर उपस्थित मुमुक्षु बहन सुश्री राखी के पिता  मुखेश  सांखला एवं माताजी श्रीमती ललिता सांखला निवासी डौंडीलोहारा पूरे परिवार के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट