रायपुर

बघेल ने गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया साय सरकार प्रदेश की समृद्धि के लिए इन्वेस्ट करा रही है- गुप्ता
24-Jan-2025 4:12 PM
बघेल ने गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया साय सरकार प्रदेश की समृद्धि के लिए इन्वेस्ट करा रही है- गुप्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए कहा कि कल मुंबई में हुए इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट के दूसरे चरण में   प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से 6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को मिले हैं। इससे पहले दिसम्बर में दिल्ली  मीट में प्रदेश को 15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75प्रतिशत प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी। 

गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने हेतु भाजपा की सरकार ने कई नवीनतम कदम उठाए है। जंहा कांग्रेस केवल राज्य और भारत को दशकों पहले के जंजाल में धकेलना चाहती है, वही यह भाजपा ही है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है। 

गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई। पिछले 5 साल में भूपेश बघेल ने खुद की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया।  गुप्ता ने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये  दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिनभूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, डॉ. महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सडक़ पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब  हमने छ: जि़लों में यह शुरू भी हो गया है। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था।


अन्य पोस्ट