रायपुर

कांग्रेस नेता विक्षिप्त हो रहे- नेताम, सोच समझ कर बयान देना चाहिए- चौबे
24-Jan-2025 4:10 PM
कांग्रेस नेता विक्षिप्त हो रहे- नेताम, सोच समझ कर बयान देना चाहिए- चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी।
नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। इस पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बयान बाजी हो रही है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा  कांग्रेस के नेता रात-दिन ईवीएम पर राग-अलाप कर विक्षिप्त हो रहे हैं। 5 साल राज्य सरकार का काम देख भी विक्षिप्त हो रहे है। कांग्रेस को वर्तमान स्थिति में जीना चाहिए।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा हारने का भय, इसलिए ईवीएम पर बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र में चुनाव हारे तो धरना दिए और नए कपड़े पहनकर झारखंड में शपथ लिए।कांग्रेस नेताओं की दो-दो बात समझ नहीं आती।

नेताम के कांग्रेस को विक्षिप्त कहने पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा सोच समझ कर बयान देना चाहिए।कांग्रेस इस देश का इतिहास है कुछ लोगों के कहने मात्र से कुछ होना नहीं है।कांग्रेस कल भी मौजूद थी कांग्रेस आज भी मौजूद है और कल भी मौजूद रहेगी।
 


अन्य पोस्ट