रायपुर

बच्चों के झगड़े और राह चलते साइड देने के विवाद में मारपीट
24-Jan-2025 4:06 PM
बच्चों के झगड़े और राह चलते साइड देने के विवाद में मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी।
बच्चों के झगड़े और राह चलते साइड देने के विवाद में मारपीट के मामले दर्ज किए गए ।
विधानसभा थाना इलाके के बजरंग पारा सड्डू में कल शाम पड़ोसी बच्चों के विवाद में नंदू यादव,भुरू यादव ने बलदाऊ निषाद के साथ गाली गलौज हाथ मुक्के से मार पीट की। कल शाम खरोरा के ग्राम घोरभ_ी को रास्ते गुजर रहे दो अधेड़  बिसेलाल भारती, प्रेमलाल कुर्रे साइड देने न देने को लेकर मार पीट पर उतर आए। दोनों ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई ।

इधर तेलीबांधा के बाजार चौक में आकाश नाम के युवक ने घनश्याम बारले के साथ मारपीट की। घनश्याम सब्जी बेचता है। कल दोपहर उसके सब्जी ठेले के पास आकाश ने गुटखा खाकर थूक दिया था। इस पर आपत्ति करने पर आकाश ने घनश्याम से गाली गलौज करते हुए हाथ में पहने कड़े से मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस इन मामलों को दर्ज कर लिया है ।
 


अन्य पोस्ट