रायपुर
प्लेसमेंट इंडिया डाट कम के जीएम के खिलाफ एफआईआर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जनवरी। राजधानी में ठगी का मामला बढ़ गया है। लभाण्डी निवासी बेरोजगार इंजीनियर को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 165755 रूपए और कारोबारी को फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर 25 लाख 50 हजार रूपए दोनों से कुल 2715755 रूपए की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने मामले में 318-4, 420, 34 का अपराध दर्ज किया है।
आरूणी मुकुंद पाण्डे ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लाभांडी पार्क मेें रहता है। नौकरी की तलाश में प्लेसमेंट इडिया डाट कम मे अपना रिज्यूम डाला था। 7 जनवरी को उसको किसी अज्ञात 9889635114 मोबाईल नंबर से आकाश वालिया नाम के व्यक्ति का कॉल आया था। जिसमें उसने जॉब के लिए रिज्यूम सलेक्ट होने की बात कही। फिर ई-मेल भेज रजिस्ट्रेशन करने के लिए 750 रूपए सिनियर मैनेजर अनुज कुमार के नाम से भेजने को कहा गया। तब आरूणी ने गुगल पे के माध्यम से पैसा उसके खाता में जमा करा दिए।
दूसरे दिन पून: कॉल कर उसने रजिस्ट्रेशन कराने 3050 रूपये मांगे। फिर सीट कन्फरमेशन, ज्वाईनिंग, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एवज में पैसों की मांग की । जिसे आरूणी ने झांसे में आकर मांगी गई रकम जमा करा दिए। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने ई मेल कर ट्रेनिंग लेटर भेजा, फिर गेट पास के 11,740 रूपये की मांगे जिसे बाद में रिफंड होने की बात कही गई। दो दिन बाद आरोपी ने उसे 26 515 रूपए का रिफंड स्लीप भेजा गया। जो एकाउंट में जमा नहीं हुए। उसी दिने आई कार्ड एवं मोबाईल बोडिग पास के नाम से व्हाटसअप के जरिये 18,200 रूपये मांगे फिर सैलेरी एकाउंट खोलने 10,000 रूपए जमा कराए गए। इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग किश्तों में उससे 165755 रूपए को धोखे से ले लिए। आरूणी ने ठगी होने के शक में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया है। अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा निवासी कारोबारी के साथ ठगी हो गई। शिव प्रसाद ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व उसे जीवन सर्विसेस की फे्रंन्चाइजी खरीदने पर मुनाफा होने का लालच देकर कन्हैयाल लाल चड्डा, जय नारा एवं आरती ग्रोवर उर्फ स्वाती ने 25,50,000 रूपए की धोखाधडी कर दी।
उसने बताया कि 2018 में उसकी मुलाकात टैक्स जीवन सर्विसेस के डायरेक्टर कन्हैयालाल चड्डा से हुआ था। जहां उसने खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से अधिकृत होना बताया, और देशभर में टैक्स फाईलिंग का काम देखता है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में फ्रेन्चाईजी एलॉट करने का झांसा देकर मुनाफ कमाने की बात कही। इसके बाद कन्हैयालाल चड्डा ने बेबीलोंन टॉवर स्थित अपने अॅाफिस में जय कुमार नारा, स्वाति अरोरा से मुलाकात कराया। जहां तीनों ने प्लान समझाते हुए इन्वेट करने पर मुनाफ होने का प्रलोभन दिया। कुछ दिन बाद कन्हैयालाल चड्डा और जय नारा अग्रोहा कालोनी, डी.डी. घर पर आए और टैक्सजीवन कंपनी में निवेश के साथ पार्टनरशीप में देना बताया। इस पर भरोसा कर शिव प्रसाद ने आर.टी.जी.एस. के माध्यम कन्हैयालाल चड्डा के टैक्सजीवन सर्विस कंपनी में 25,50,000 रूपए ट्रांसफर करा दिए। जिसके बाद कन्हैयालाल चड्डा और जय नारा ने पश्चिम बंगाल की फॅन्चाइजी के लिए कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में एग्रीमेंट करने एवं फॅन्चाईजी पेपर नोटरी करने को बुलाया जहां पर कन्हैयालाल चड्डा ने फ्रेन्चाईजी अलॉट करने का एग्रीमेंट करया गया। जिसके बाद उसे पश्चिम बंगाल के ऑफिस के बारे कोई जानकारी नहीं दी गई। इस प्रकार नारा ने फर्जी स्लीप और यू.टी.आर नंबर दिखाकर कन्हैयालाल चड्डा के साथ मिलकर षडय़ंत्र पूर्वक 25,50,000 रूपए ले लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने कन्हैया लाल चड्डा, जय नारा, स्वाति अरोरा के खिलाफ 420 , 34 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।