रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 24 जनवरी। नगर के मुख्य मार्ग में सडक़ चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण होना था, किंतु अभी तक सिर्फ खानापूर्ति की गई है। मुख्य मार्ग होने के कारण रोजाना भारी वाहनों समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
इन वाहनों के चलते पूरा शहर धूल के गुबार से घिर जाता है। शहरवासियों का धूल के चलते जीना मुश्किल हो गया है। सांस संबंधी रोग, चर्म रोग व एलर्जी की शिकायतें भी मिल रही हैं।
ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के द्वारा लगभग 01 करोड़ 56 लाख रुपए स्वीकृति दी थी, जिसमें नगर के मुख्यमार्ग में तिल्दा खरोरा रोड साई मंदिर मोड़ से घासीदास चौक तक सडक़ चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर निर्माण किया जाना था।
आम जनता की मांग है कि शीघ्र अतिशीघ्र इस डिवाइडर निर्माण कार्य को पूरा किया जाए, जिससे आम जनता को इस धूल की समस्या का स्थायी समाधान मिल सके।
यह समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि अब लोगों को धूल से बचने के लिए मास्क या अन्य उपाय करना पड़ रहा है। धूल भरी सडक़ों में लोगों को अपने चेहरे को ढंक कर रखना पड़ रहा है।
सडक़ हादसों का बढ़ा खतरा
धूल भरी सडक़ों में भारी वाहनों के गुजरने के दौरान ज्यादा धूल उडऩे के कारण पीछे चला रही गाडिय़ों का अंदाजा नहीं लग पाता है। जिसके कारण सडक़ हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
नेवरा कोटा मार्ग में राइस मिल और नेवरा सिनोधा में भी राइस मिल तथा कोहका रोड में स्थित धान संग्रहण केन्द्र और एफसीआई होने के कारण लोडेड ट्रकों की आवाजाही रहती है, जिसके चलते नगर के मुख्य मार्ग में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
नाम न बताने की शर्त पर नगर के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि धूल के कारण हम लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। सडक़ किनारे घर और दुकान होने के कारण हम पर ज्यादा असर पड़ रहा हैं। वहीं एक और ने कहा की धूल के कारण पैदल चलने और छोटी गाड़ी चलाने में बहुत दिक्कत होती है।