रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, ने पत्रकारों को संबोधित किया। मिडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, एवं विजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग ने बताया है कि प्रदेश के 6 जिलों के कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग रायपुर, सक्ती में नगरीय निकाय एवं पार्षदों के 63 नामों की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर चुनाव समिति के संयुक्त सचिव संतोष कुशवाहा, एम एम हैदरी, पदुम्मन शर्मा आदि मौजूद थे। कल शुक्रवार को दूसरी सूची पुन: जारी की जाएगी। राजधानी के 8 वार्डों के लिए घोषित प्रत्याशियों में वीर सावरकर नगर से पलविंदर सिंह पन्नु यतियतन लाल वार्ड से ऋषिकांत वर्मा, डॉ. कलाम वार्ड से भीमसेन देवांगन, सरदार पटेल से मिथिलेश साहू, रविशंकर वार्ड से इमरान खान तात्यापारा से लक्ष्मी शर्मा सदर बाजार से राजेन्द्र नगर माता कर्मा वार्ड से अनिता कुर्रे शामिल हैं।