रायपुर

नो ड्यूज प्रमाण पत्र के लिए निगम में विशेष काउंटर
23-Jan-2025 6:48 PM
नो ड्यूज प्रमाण पत्र के लिए निगम में विशेष काउंटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जनवरी। चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों के लिए नो ड्यू प्रमाण पत्र जारी करने निगम ने विशेष व्यवस्था की है। उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा ने जानकारी दी है कि

 निगम मुख्यालय भवन  के कक्ष क्रमांक 217 और नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में समस्त प्रकार के कर बकाया या पूर्ण देयता के सम्बन्ध में निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र जारी करने हेतु कुल 11 काउंटर खोले हैं। इनमें से किसी भो काउंटर में सम्पर्क कर इच्छुक जनप्रतिनिधि सम्पर्क कर अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त करने अपना आवेदन दे सकते हैं। चूंकि  28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम निर्धारित तिथि है।  इसलिए इच्छुक जनप्रतिनिधि से निर्वाचन अदेय प्रमाणपत्र प्राप्त करने 27 जनवरी को पूर्वांह 10 बजे तक नगर निगम रायपुर के 11 में से किसी भी काउंटर में अपना आवेदन दे सकता है।  ताकि उन्हें नियत समय के पूर्व  अदेय प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।अंतिम दिन की संभावित भीड़ की असुविधा से बचने अपने आवेदन इच्छुक दे सकते हैं। शनिवार  रविवार  के  अवकाश दिवस पर भी ये काउंटर सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक कार्यालय खुले रहेंगे।


अन्य पोस्ट