रायपुर
निगम पहुंचे आमजनों से प्रशासक की चर्चा
23-Jan-2025 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर एवं निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने अपने कार्यों के लिए निगम मुख्यालय आये आमजनों से चर्चा कर लंबित कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों के कार्यों को समय पर करें। उन्हें कार्य करवाने इधर - उधर भटकना ना पड़े।आमजनों के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी अच्छा व्यवहार करें। डॉक्टर सिंह ने भूतल पर नगर निगम लोक सेवा केन्द्र की व्यवस्था भी देखी। उनके साथ आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा भी रहे। वहाँ कार्य से पहुंचे नागरिकों से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन और निराश्रित पेंशन योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को फोन पर सम्पर्क करके यह जानकारी ली जाये कि क्या सभी पेंशनर्स को समय पर पेंशन मिल रही है अथवा नहीं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे