रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। जिला प्रशासन ने कम्बल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कम्बल वाले बाबा के तथाकथित शिविरों पर रोज लगाने की मांग जिला कलेक्टर को पत्र लिख कर की की है।
डॉ मिश्र ने कहा पिछले कुछ समय से अहमदाबाद (गुजरात) के पास के एक व्यक्ति गणेश यादव जो कि स्वयं को कम्बल वाले बाबा के नाम से प्रचारित करता है तथा अपने कम्बल को मरीजों को ढाँकने से, झाड़-फूंक करने से, मनुष्यों की बीमारियों को ठीक करने की बात प्रचारित करता है तथा वह अनेक स्थानों पर ऐसे शिविरों का आयोजन करता है, इस प्रकार के शिविर संदेहास्पद हैं। इंडियन ड्रग एंड मेजिक रेमेडी एक्ट 1954 के तहत ऐसी 54 बीमारियों जिसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, विकलांगता शामिल हैं, का इस प्रकार तथाकथित झाडफ़ूँक से उपचार करना तथा उसका प्रचार करना कानूनी अपराध है।