रायपुर

मैगजीन से केक काटने वाला गिरफ्तार
23-Jan-2025 4:14 PM
मैगजीन से केक काटने वाला गिरफ्तार

 हत्या का अराोपी भी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी।
अवैध रूप से देशी पिस्टल के मैगजीन से बर्थ डे केक काटने वाले बदमाश के आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश  अरूण यादव के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट के आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। उससे पिस्टल जप्त कर पूछताछ के लिए रिमांड पर  लिया गया ।

22 जनवरी  को पुलिस को सोशियल मीडिया से जानकारी मिली कि थाना आजाद चौक के गुण्डा बदमाश अरूण यादव 29 शिव नगर हाण्डीपारा रायपुर अपने पास अवैध रूप से  देशी पिस्टल रखा है। और अपने एक साथी के जन्म दिन के मौके पर  पिस्टल के मैगजीन से केक काट रहा था । इसके वायरल वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान कर पकड़ा।

उससे एक देशी पिस्टल चालू हालत में जप्त किया।  आजाद चौक पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर पिस्टल के संबंध में  पूछताछ हेतु  रिमाण्ड पर लिया।


अन्य पोस्ट