रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। राजधानी में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। टास्क पूरा करने और ऑनलााईन ट्रेडिंग से मुनाफ कमाने का झांसा देकर प्राईवेट कम्पनी के एकांउटेंट से 4.50 लाख रूपए की ठगी हो गई। यह डीडी नगर थाना का मामला है।
पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डीडी नगर में रहता है। और प्राईवेट कम्पनी में एकांउटेंट के पद पर कार्यरत है। 11 सितंबर 2024 को उमेश को उसके वॉटसअप नम्बर पर किसी अज्ञात नम्बर 7002904095 से एक मैसेज आया था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने टास्क पूरा करने और ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से लाभ कमाने का ऑफर दिया था। उमेश अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ गया। और टास्क पूरा करने लिंक को क्लिक कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे गु्रप में जोड़ा और ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पैसों की मांग की। एक लिंक https:www.coinyd&.com के नाम से भेजा। जिसमें dollph471 नाम से एकाउंट बनाया गया। जिसमें उमेश ने 1500 रूपये जमा थे। फिर टास्क पूरा करने का मैसेज आया था।
जिसपर उमेश ने लालच में आकर 12 से 18 सितंबर के बीच उसके खाता में यूपीआई के माध्यम से 4,53,000 कर दिए। जिसके बाद उमेश दास को टास्क पूरा करने पर भी पैसा वापस नहीं मिली। और न ही अज्ञात व्यक्ति का फोन लगा। इस पर ठगी होने के शक में उमेश दास ने इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज कर बताए गए नम्बर और खाता की जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।