रायपुर
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का एक साल, हनुमान मंदिर में भंडारा ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
23-Jan-2025 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 23 जनवरी। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर गातापार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
पं. राम लखन द्विवेदी ने बताया कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लगभग 500 वर्षों के संघर्ष और प्रतिष्ठा के बाद संभव हुई है, यह पल सनातन धर्म और भारत की सांस्कृतिक विरासत की जीत का प्रतीक है।
भंडारा आयोजन में मुख्य रूप से किशोर जैन बिंदेश्वर झा, दिनेश जैन, प्रणव सोनी,सहयोगी थे। भंडारा प्रसादी लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे