रायपुर
रामलाल प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विशेष श्रृंगार, शोभायात्रा
22-Jan-2025 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ के अवसर पर राजधानी के भी मंदिरों में विशेष आयोजन हुए।वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया । श्रीराम जानकी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शहर वासी सुबह मंदिर पहुंचे।
इधर, पुरानी बस्ती छत्तीसगढ़ पटेल मरार समाज के तत्वाधान में आज 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा पुरानी बस्ती क्षेत्र में निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में प्रभु राम लला के मूर्ति के आगे महिलाएं व युवतियां शामिल हुए। पं विजय कुमार झा ने बताया है कि पटेल मरार समाज के नवयुवक जगन्नाथ मंदिर टूरी हटरी में बैठक कर, शोभा यात्रा व सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा कर शोभा यात्रा को मूर्त रूप दिया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे