रायपुर
गरियाबंद में मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम मेकाहारा में
22-Jan-2025 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। गरियाबंद के कुल्हाडीघाट मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बुधवार तडक़े रायपुर लाए गए। राजधानी के मेकाहारा शव परीक्षण गृह में उनका पोस्टमार्टम किया गया। यह प्रक्रिया दिनभर चली, और 4 शवों का ही पीएम हो पाया। शेष का पीएम कल किया जाएगा। पुलिस कार्रवाई के मुताबिक परिजनों के आने पर मृत नक्सलियों के शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। न आने की स्थिति में कुछ दिनों तक इंतजार के बाद सुरक्षा एजेंसी अपनी निगरानी में शवों का अंतिम संस्कार करेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे