रायपुर
सीमा-अंजली को पीएचडी
22-Jan-2025 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। रविशंकर विश्वविद्यालय ने सीमा मिश्रा को कला संकाय के अंतर्गत हिंदी में च्च्सत्यभामा आडिल की लंबी कविताओं का साहित्यिक अनुशीलन विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। वे पिता स्व.कृष्ण नाथ पांडेय की पुत्री एवं पति नारायण कुमार मिश्रा की पत्नी है।इसी तरह से अंजली खलखो को कला संकाय के अंतर्गत हिंदी में मृदुला गर्ग के नारी-पात्रों पर पाश्चात्य जीवन- मूल्यों का प्रभाव (उपन्यासों के संदर्भ में) विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। वे पिता स्व. सिनुस खलखो एवं माता श्रीमती अग्नेश खलखो की पुत्री है द्य दोनो ने अपना शोध कार्य डॉक्टर कल्पना मिश्रा के निर्देशन में महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी ) महाविद्यालय रायपुर से पूर्ण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे