रायपुर
वीक एंड में रात का तापमान 3-4 डिग्री गिरेगा
22-Jan-2025 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 65 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। इससे प्रदेश में कल 23 जनवरी को मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे