रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। शहर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। बेतहाशा सडक़ों पर बैठे पशुओं की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। शहर के हर एक मार्ग पर, गली और मोहल्लों में फिलहाल आवारा पशुओं के झुंड नजर आ रहे हैं। गली और मोहल्लों में आवारा पशु रहवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो गए हैं। कल शाम कुशालपुर इलाके में आवारा पशुओं के कारण एक पांच साल की बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहीं सप्ताहभर पहने एक बाइक सवार सडक़ पर दौड़ रहे बैल की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसे काफी चोट आई। इसका जिम्मेदार कौन रहवासियों ने इस पर प्रशासन से सवाल किया है कि इसका जिम्मेदार कौन ? क्या किसी की जान गवां बैठने के बाद नगर निगम की नींद खुलेगी?
आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए सिरदर्द और जान को खतरा बन रही है। शहर के मुख्य मार्ग और गली मोहल्लों में आवारा पशुओं का आतंक है। ऐसा किसी जगह की नहीं बल्कि शहर के कुशालपुर, लाखेनगर, बुढ़ापारा, आमापारा, गुढिय़ारी, सड्डू मोवा मार्ग के अलावा गली मोहल्लों में बनी हुई है। शहर में आवारा पशुओं में सबसे ज्यादा खतरा खुले में घूम रहे सांड से होते है। सडक़ और सार्वजनिक स्थलों पर मंडराते आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बन गए हैं। शाम होते ही इसका झंूड गली मोहल्लों में दौड़-भाग और चौक चौराहों पर बैठ जाते हैं। इस वजह से वहां आने जाने वाने लोगों को जान का खतरा बना रहता है। घर के बाहर खेलने वाले बच्चों को इनसे ज्यादा खतरा बना रहता है।
हाईकोर्ट फटकारे तब ही होती है कार्रवाई
इससे पहले पिछले वर्ष मुख्य सचिव को हाईकोर्ट की फटकार के बाद पूरे प्रदेश में निकायों ने इन मवेशियों की धरपकड़ का अभियान चला था, जो करीब 1 वर्ष से ठंडा पड़ गया है। समझा जा सकता है प्रशासन हाईकोर्ट की फटकार पर ही कार्रवाई करता है। दूसरी ओर, पशुपालक गायों को खुला छोड़ देते हैं और दिनभर ये जानवर बाजार सडक़ों पर भटकते रहते हैं। जिसके बाद पशुपालक इन पशुओं को घर भी नहीं ले जाते। इस वजह से सडक़ों पर मंडरा रहे मवेशी से दुर्घटना हो होने की आशंका बनी रहती है। ये जानवर चारा के आभाव में ये कचरे के साथ कई बार पॉलिथीन थैलियों सहित लोहे की अन्य सामग्री भी निगल जाते हैं।