रायपुर

धनेली हत्याकांड का खुलासा, ऑटो चालक पति-पत्नी गिरफ्तार
22-Jan-2025 3:40 PM
धनेली हत्याकांड का खुलासा, ऑटो चालक पति-पत्नी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी।
पुलिस ने धरसीवां में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया है।

अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते मां बेटी की हत्या की गई। पुलिस ने ऑटो चालक भरत दीवान और उसकी पत्नी गिरफ्तार किया गया ।आरोपी दंपत्ति पूर्व में मृतका के पड़ोस में रहते हुए आरोपी के अवैध संबंध बने थे। आपोप है कि मृतकापत्नी को बताने का भय दिखाकर ऑटो चालक भरत दीवान को ब्लैकमेल करती रही । आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर रची  साजिश रची और मां बेटी की जान ले ली।भरत ने धनेली जाकर पहले घर में अकेली मां की हत्या की और नाबालिग बेटी को अपने साथ शिवानंद नगर लाकर जान ली। और लाश आटो में डालकर हाईवे किनारे  फेंककर फरार हुआ था? देर शाम तक एसएसपी पूरे मामले का खुलासा करेंगे। 1 जनवरी की सुबह पहले बेटी की लाश मिली थी। उसकी पड़ताल में जुटी पुलिस को धनेली गांव में मां की लाश मिली थी। 
 


अन्य पोस्ट