रायपुर
कल मुंबई में इनंवेस्टर मीट, सीएम संबोधित करेंगे, आज शाम जा रहे
22-Jan-2025 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। मुंबई में कल यानि 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर मीट का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे संबोधित करने सीएम विष्णुदेव साय आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई जा रहे। इन्वेस्टर मीट में कई उद्योगपतियों से सीए साय की मुलाकात होगी। बता दें कि, इस कार्यक्रम में सीएम साय छत्तीसगढ़ में इनवेस्टर्स को आमंत्रित करेंगे। इससे पहले दिसंबर में साय दिल्ली में इन्वेस्टर मीट में भी शामिल हुए थे, जिसमें सीएम ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया था। सीएम ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया था। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे