रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पटना में आयोजित 85वीं अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने में संसद एवं राज्य विधान मंडलों के योगदान के विषय पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा-संविधान की सफलता के पीछे भारतीय जनता की शक्ति है। संसद और विधान मंडलों ने संविधान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनका प्रमुख दायित्व देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।
डॉ. सिंह ने अगले 25 वर्षों में संसद और विधान मंडलों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संसद और विधान मंडलों को प्रमुख योगदान देना होगा। साथ ही च्च्संसद और विधान मंडलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल तकनीकों से लैस करना, जनप्रतिनिधियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और जनता तक उनकी पहुंच बढ़ानी होगी। जनता का विश्वाास अर्जित कर संसद और विधान मंडलों को अधिक उत्तरदायी बनाना ही देश के समग्र विकास की कुंजी है।
पटना में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उप-सभापति हरिवंश सिंह , लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह , अन्य राज्यों के स्पीकर व डिप्टी स्पीकर उपस्थित रहे।