रायपुर

ये डीजीपी नहीं है ...
21-Jan-2025 6:56 PM
ये डीजीपी नहीं है ...

ये सही में डीजीपी साहब की गाड़ी नहीं है। यह उनके पद नाम का दुरुपयोग कर टोल नाके और अन्य चैकिंग अभियान में बच निकलने का उपक्रम हो सकता है, या फिर डीजीपी बनने की इच्छा पूरी न होने पर कार में लिखवाने का शौक का। यह दुर्ग आरटीओ पासिंग कार है जो अतुल जिंदल के नाम रजिस्टर्ड है। वर्ष 2015 की यह अंचल में इस पदनाम के साथ फर्राटे भर रही है। बस एक बार नो पार्किंग का चालान कटा है न कि पुलिस मुखिया के पदनाम दुरूपयोग पर। आज दोपहर घासीददास संंग्रहालय परिसर के पास खड़ी कार यह तस्वीर हमें एक जागरूक अधिवक्ता ने उपलब्ध कराई है। वहीं इससे पहले ऐसे ही दे गाडिय़ों पर कार्रवाई की जा चुकी थी।अपनी होंडा गाड़ी में डीएसपी लिखने वाले पुरानी बस्ती बंधवापारा निवासी दुर्गेश शंकर पांडे (डीएसपी) पर  पुलिस ने कार्रवाई  कर गाड़ी जप्त की थी। इसी प्रकार  अपनी गाड़ी में डीएम लिखकर चलने वाले चंगोरा भाठा निवासी दिलीप मिश्रा पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कार्रवाई की थी।


अन्य पोस्ट