रायपुर

भाजपा की बैठक में महामंत्री जम्वाल, साय ने कहा-
21-Jan-2025 6:49 PM
भाजपा की बैठक में महामंत्री जम्वाल, साय ने कहा-

जैसा प्रत्याशी चयन करेंगे वैसा परिणाम मिलेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जनवरी। एकात्म परिसर में सोमवार को  निकाय  एवं पंचायत चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक रखी गई। इसमें रायपुर संभाग के छह जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चयन पूरी  पारदर्शिता से करती है। इसमें किसी प्रकार का कोई अपना-पराया नहीं किया जाता है। हमें चुनाव में सही प्रत्याशी को उतारना है और उसके लिए काम भी करना है। जिसको भी टिकट मिलेगी सब मिल-जुलकर साथ उसके साथ खड़े होंगे और उसको आगे बढ़ाएंगे। इस चुनाव का जो हमारा नारा रहेगा हम जीतेंगे।

जम्वाल ने कहा कि हमें चुनाव में अपने लिए प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली शक्तियों से भी सावधान रहना है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि चुनाव के लिए   मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर  पंचायत तक कमेटियाँ बनी हैं। चुनाव के समय में प्रत्याशी का चयन महत्वपूर्ण विषय रहता है और जैसे चयन करेंगे, वैसा इसका परिणाम भी मिलता है। हमें सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत के लिए भाजपा का जो कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहा है और जो स्वच्छ छवि का हो, उसे प्रत्याशी बनाना है। सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत में भी एक ही कार्यकर्ता चुनाव लड़े, जो चुनाव जीत सकता है। भाजपा की 11,694 पंचायत यानी सरपंच जीतकर के आएंगे। एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का यह चुनाव है और इसलिए पूरी ताकत के साथ हम चुनाव के मैदान में जाएंगे।

नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने निकाय एवं पंचायत चुनाव के संदर्भ में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने किया एवं आभार वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल विश्वकर्मा ने माना।

बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, लक्ष्मी वर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख, चंदूलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, देवजी भाई पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी सहित रायपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट