रायपुर

स्कूल जा रहे छात्र की हत्या
21-Jan-2025 3:56 PM
स्कूल जा रहे छात्र की हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
रायपुर के गुढिय़ारी इलाके से नाबालिग की हत्या की खबर सामने आई है। 15 वर्ष के छात्र की उसके ही दोस्त ने जान ले ली। बताया जा रहा है कि नबालिग सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। जिसे उसके साथी आरोपी नाबालिग पुरानी बात को लेकर लोहे के धारदार चीज से सीने पर हमला कर घायल कर दिया। खून से लतपथ छात्रा को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  थाना गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक प्रेमनगर अंतर्गत दो दोस्तों के बीच बाल कटिंग स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से कॉमेंट होता था। 

उसी बात को लेकर आज स्कूल जाते समय छात्र(नाबालिग) ने अपने नाबालिग दोस्त को लोहे के राड नुमा नुकीले हथियार से उसकी छाती पर वार कर चोट पहुंचाया। जिससे घायल नाबालिग बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। हमलावर बालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 


अन्य पोस्ट