रायपुर

14 महीने पहले 46 लाख की ठगी करने वाला ठाणे का अफसर अली गिरफ्तार
20-Jan-2025 7:30 PM
14 महीने पहले 46 लाख की ठगी करने वाला ठाणे का अफसर अली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जनवरी। 14 महीने पहले नवंबर 23 में 46 लाख की ठगी करने  वाले ठाणे के युवक अफसर अली को  गिरफ्तार कर लिया गया है ।

सिंगापुर सिटी कोटा रोड रायपुर का निवासी राहुल कुमार गर्ग ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह रीच स्टील प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक है। उसकी कंपनी आयरन एवं स्टील के वेयरहाउस के कार्य से संबंधित है जिसका ऑफिस शॉप नंबर 120 पिथालिया प्लाजा केके रोड में स्थित है। राहुल  को अपने कंपनी के कार्य हेतु लेबर की आवश्यकता थी, कि इसी दौरान मुंबई निवासी अफसर अली ने उससे संपर्क कर यह कहा गया कि यदि वह उसे उसके बताये अनुसार पेमेंट भेजेगा तो वह  को उसके वेयरहाउस के लिये लेबर सप्लाई करेगा।

राहुल उसकी बातों पर विश्वास कर अफसर अली के अनुसार बताये हुए उसके कंपनी के बैंक खाता में  08 नवंबर  से 25.11.2023 तक अलग-अलग किश्तो में कुल 46 लाख 20 हजार रूपयें स्थानांतरित किए। किन्तु अफसर अली ने लेबर सप्लाय नही किया गया। जिस पर राहुल ने  उसके दी हुई रकम को वापस मांगा गया तब अफसर अली   पैसे वापस न करते हुए उससे टाल-मटोल करते हुए अपना फोन बंद कर दिया।और  लगातार घुमाता रहा।


अन्य पोस्ट