रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई।बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ,प्रदेश महासचिव वदूद आलम,प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष पुनारद निषाद सहित,कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष रिजवान शरीफ , सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आदित्य मिश्रा सहित रायपुर में निवासरत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी वार्डो से प्रत्याशी बनाय जाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने वार्ड से दावेदारी भी पेश की दावेदारों में चौकाने वाली बात रही। इसमें कुछ वार्डो से अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि अभी सभी के आवेदन को ले लिया गया है । प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि अगली सभी बैठके वार्डों में किए जाएंगे जिन वार्डों में जनता अबतक के निर्वाचित पार्षदों के कार्यो से असंतुष्ट है। तीसरा विकल्प चाहती है हम वहां पूरी दमदारी से यह देने का प्रयास करेगी। जीत दर्ज करेंगे आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव बढ़ा है हम उनके इस प्रेम के सहारे निगम में प्रवेश करेंगे ।