रायपुर
टीम प्रहरी के छह वाहनों को सीएम की हरी झंडी
20-Jan-2025 7:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल ऑडिटोरियम परिसर से च्टीम प्रहरीज् दल के छह वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
राजधानी रायपुर की सडक़ों से अवैध गुमटियां और अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल की है।
गौरतलब है कि व्यस्त सडक़ों पर अवैध गुमटियों और दुकान के बाहर सडक़ पर सामान लगाने से ट्रैफिक अवरुद्ध हो जाता है। टीम प्रहरी के सदस्य ऐसे अतिक्रमण को हटाने का काम करेंगे। इस टीम में नगर निगम और पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर राजधानी जिले के सभी विधायक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह तथा अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे