रायपुर

आठवें वेतन आयोग के गठन का आल इंडिया फेडरेशन ने किया स्वागत - चंद्रशेखर
20-Jan-2025 4:05 PM
आठवें वेतन आयोग के गठन का आल इंडिया फेडरेशन ने किया स्वागत - चंद्रशेखर

रायपुर, 20 जनवरी। आठवें वेतन आयोग गठन का तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने स्वागत किया है।  तिवारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग गठन की मांग को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली के आह्वान पर फऱवरी एवं सितम्बर 2024 मे छत्तीसगढ़ मे एक दिवसीय हड़ताल कर सभी जिला मुख्यालयों मे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया द्य साथ ही आल इंडिया फेडरेशन द्वारा केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के साथ लगातार केंद्र स्तर पर आंदोलन किया गया है।  

संघ के संरक्षक अनिल श्रीवास्तव, महामंत्री, मुक्तेश्वर देवांगन, पदमेश शर्मा, फारूक कादरी, कोषाध्यक्ष, तिलक यादव, प्रांतीय सचिव, आयुष सिंह, डी एस एन राव, देवेंद्र साहू, प्रवीण तिवारी, रविंद्र मरकाम, अतुल मिश्रा, विमल सोनी, विजय वर्मा, राकेश कनौजे, दीपांकर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट